बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में फूलपुर में प्रदर्शन, पुतला फूंका!

SHARE:

बांग्लादेश के हालात पर लोगों में गुस्सा……..

फूलपुर, आजमगढ़। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपु दास की उन्मादी भीड़ द्वारा की गई हत्या के विरोध में बुधवार को फूलपुर तहसील परिसर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बांग्लादेश एवं धार्मिक उन्माद के प्रतीक का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोप की आड़ में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर उसे जिंदा जला दिया गया। साथ ही, वहां हिंदुओं पर लगातार हमले किए जा रहे हैं और उनके घरों को जलाया जा रहा है। इन घटनाओं के विरोध में देशभर में विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फूलपुर तहसील परिसर में हिंदूवादी नेता शिव शंकर मिश्रा और सूरज सेठ की अध्यक्षता में प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश और कट्टरपंथियों के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा भारत सरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस अवसर पर सभासद आशीष मद्धेशिया, ओंकारनाथ गुप्ता, लवकुश यादव, संतोष जायसवाल, सुधीर रावत, संतोष बरनवाल, राजेश हलवाई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment