बच्चों के विवाद में स्वयं क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, फर्जी फंसाने की नीयत से दी गई पुलिस को सूचना!

SHARE:

बच्चों के खेल विवाद में षड्यंत्र रचा……

आजमगढ़। सरायमीर कोतवाली क्षेत्र के कटघर जलालपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष ने ही प्रतिमा की अंगुली को नुकसान पहुंचाकर दूसरे पक्ष को झूठे मुकदमे में फंसाने की नीयत से पुलिस को सूचना दी थी। बताया गया कि 18 दिसंबर को गांव निवासी सर्वेश गौतम पुत्र प्रकाश (वीरू गौतम पुत्र झपसू, उमेश पुत्र राजाराम गौतम) ने थाने में सूचना दी थी कि डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली तोड़ी गई है, और इसका आरोप द्वितीय पक्ष संदीप चौहान पुत्र भीम चौहान व अविनाश चौहान पुत्र सुग्रीम चौहान, निवासी छोटी सडवाहा पर लगाया गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो फुटेज, स्थानीय साक्ष्य और अन्य तथ्यों के अवलोकन से यह स्पष्ट हुआ कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना प्रथम पक्ष द्वारा स्वयं अंजाम दी गई थी। इसका उद्देश्य दूसरे पक्ष को फर्जी मुकदमे में फंसाना था। इस संबंध में सरायमीर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निहार कुमार नंदन ने बताया कि झूठी सूचना देने और भ्रामक आरोप लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने निष्पक्ष जांच के आधार पर कार्रवाई की है।

वहीं, इस मामले पर समाजसेवी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे मामलों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस तरह की घटनाओं में सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए, ताकि किसी निर्दोष को फर्जी मामलों में न फंसाया जा सके और समाज में शांति बनी रहे। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि पुलिस की त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई, अन्यथा निर्दोष युवकों को बेवजह कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता 

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment