जिलाधिकारी ने अंबरपुर वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को बांटे कंबल!

SHARE:

जिलाधिकारी ने कहा-  संबंधित स्थान पर रैन बसेरा, अलाव व कंबल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है 

आजमगढ़। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनपद में राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को दिन लगभग 11 बजे जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार ने निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अंबरपुर स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष शीतकाल में प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों के लिए अलाव जलाने और नि:शुल्क कंबल वितरण की व्यवस्था की जाती है। इसी क्रम में अंबरपुर वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध कराए गए तथा अलाव की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष भी जनपद की सभी तहसीलों को अलाव एवं कंबल वितरण हेतु धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। सभी उपजिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की पहचान कर समय से अलाव जलाने और नि:शुल्क कंबल वितरण का कार्य सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।

कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, निजामाबाद उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, तहसीलदार चमन सिंह राना सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment