आजमगढ़- कलेक्ट्रेट चौराहा रैन बसेरा का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

SHARE:

सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश…..

आजमगढ़, 12 दिसंबर। कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित नगर पालिका आजमगढ़ द्वारा बनाए गए रैन बसेरा का जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि रैन बसेरा में उपलब्ध तकिया, कंबल और गद्दों की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए, ताकि असहाय और जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके। उन्होंने बेडशीट साफ-सुथरी व सूती कपड़े की रखने पर जोर दिया।

रैन बसेरा का निरीक्षण करते जिलाधिकारी
रैन बसेरा का निरीक्षण करते जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में गर्म पानी और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, साथ ही उसके बगल में स्थित खुली नाली को ढकवाने और पानी की सीलिंग की मरम्मत व पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश द्वार की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा, उन्होंने ठंड से बेहतर सुरक्षा के लिए रैन बसेरा में उपलब्ध कंबलों को मोटा या डबल रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका को रैन बसेरा की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment