फूलपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 265 जोड़ों ने लिए सात फेरे, पूर्व सांसद अभिनेत्री शबाना आज़मी रहीं मुख्य अतिथि!

SHARE:

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के साक्षी बने हजारों लोग, नव विवाहित जोड़ी को दिया आशीर्वाद….

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को आजमगढ़ जिले के फूलपुर लोहिया पार्क में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग और फूलपुर विकासखंड की देखरेख में आयोजित इस समारोह में फूलपुर, पवई, मिर्जापुर, अहरौला, तहबरपुर और मार्टिनगंज ब्लॉक के 265 से अधिक जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शबाना आज़मी मौजूद रहीं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर और फूलपुर ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

मंत्रोच्चारण के बीच जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, शबाना आज़मी और ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।सजावट से आभूषित भव्य पंडाल में दूल्हा–दुल्हन पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से विवाह की रस्में निभाते दिखे। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ों ने अपने परिजनों और बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

समारोह में मैट्ट्रेस, गहने, बक्सा सिंगारदान व अन्य वस्तुओं का भेंट दिया गया व सभी के लिए उच्च स्तर की खान-पान व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी चेतन सिंह, मुक्त विकास अधिकारी परिछित खटाना, खंड विकास अधिकारी फूलपुर इशरत रोमेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही और सभी ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment