best news portal development company in india

कश्मीर टाइम्स के कार्यालय पर SIA की छापेमारी, संप्रभुता-विरोधी कंटेंट छापने का आरोप!

SHARE:

कश्मीर टाइम्स अख़बार PRGI नियमावली का पालन करता हुआ भी नहीं दिख रहा, कई माह से बंद है अख़बार का प्रकाशन…….

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने गुरुवार सुबह जम्मू स्थित कश्मीर टाइम्स अखबार के हेड ऑफिस पर छापेमारी की। रेजीडेंसी रोड स्थित दो मंजिला कार्यालय में तड़के पहुंची टीम ने कई घंटों तक दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की गहन तलाशी ली। इस दौरान J&K पुलिस ने भवन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर SIA को बाहरी सुरक्षा प्रदान की।

छापेमार FIR नंबर 02/2025 के तहत की गई, जिसमें अखबार एवं उसके प्रमोटर्स पर देश की संप्रभुता के खिलाफ कंटेंट प्रकाशित करने और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने के आरोप हैं। आरोपों में कार्यकारी संपादक अनुराधा भसीन का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध सामग्री जब्त की गई है।

आने वाले दिनों में पूछताछ संभव

SIA अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जांच आगे बढ़ने पर अखबार के प्रमोटर्स और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा सकती है। एजेंसी FIR में दर्ज बिंदुओं से जुड़े तथ्यों की पुष्टि कर रही है।

अतीत में भी हो चुकी कार्रवाई कश्मीर टाइम्स जम्मू-कश्मीर का एक पुराना और प्रमुख अखबार रहा है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इसका प्रकाशन बंद है। इससे पहले भी अखबार के कार्यालयों पर कार्रवाई होती रही है। अक्टूबर 2020 में श्रीनगर स्थित प्रेस एन्क्लेव वाले कार्यालय को प्रशासन ने सील कर दिया था।उस समय यह कार्रवाई इंटरनेट प्रतिबंध और सुरक्षा कारणों के चलते की गई थी।

 

ऑफिस में हुई व्यापक जांच

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, SIA टीम ने कार्यालय में मौजूद सभी फाइलों, रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की छानबीन की। जांच का उद्देश्य FIR में दर्ज आरोपों से जुड़े संभावित सबूतों की तलाश करना बताया जा रहा है। ख़बर यह भी है कि आधुनिक हथियार के कारतूस, खोखे, हैंड ग्रेनेड के अंश भी जाँच छापामारी के दौरान मिला है

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई जांच का हिस्सा है और किसी के खिलाफ जल्दबाजी में फैसला नहीं लिया जा रहा। छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब राज्य में गैर-हिंसात्मक सुरक्षा अभियान जारी हैं और कश्मीर टाइम्स का नियमित संचालन पहले से ही प्रभावित है।

रिपोर्ट – ZFM TIMES

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment