अक्षय नवमी पर पूज्यपाद श्री मोदनसेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई

SHARE:

सामाजिक व विशिष्ट जनों का हुआ सम्मान…..

फूलपुर (आजमगढ़)। अक्षय नवमी के अवसर पर पूज्यपाद श्री मोदनसेन जी महाराज की जयंती शुक्रवार की शाम रिमझिम बारिश के बीच श्री बाबा परमहंस मंदिर परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह आयोजन मोदनवाल (हलवाई) कल्याण सेवा समिति, फूलपुर आजमगढ़ की ओर से समिति के अध्यक्ष राजेश मोदनवाल उर्फ चुट्टूर की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य श्री मोदनसेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और आरती के साथ की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश मोदनवाल ने उपस्थित विशिष्ट अतिथियों व स्वजाति बंधुओं का स्वागत करते हुए कहा कि “मोडनवाल हलवाई समाज की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन और सामाजिक उन्नति हमारी प्राथमिकता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को संगठित कर हम अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।”

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी समाज की एकता और संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आंवला नवमी प्रसाद भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में विभिन्न बिरादरी वर्गों के लोग भी शामिल हुए, जिनका सम्मान समिति की ओर से किया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से मनोज गुप्ता, चंदन गुप्ता, निरंजन मोदनवाल, विष्णु निहाल, दीपक मोदनवाल, डिंपल सेठ सोनी, ओम गुप्ता, पिंटू मद्धेशिया, मनोज मोदनवाल, अंगद सोनकर, कुंदन गुप्ता, सुरेश मौर्य, दीपचंद सेठ, श्याम नारायण जायसवाल, चंचल हलवाई, हिमांशु मोदनवाल, विजय, अजय, समर सिंह हलवाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभय सिंह लालू और चंदन हलवाई ने संयुक्त रूप से किया।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment