राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दिक वर्ष समारोह: फूलपुर में निकाला गया भव्य पथसंचलन!

SHARE:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथसंचलन पर सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी…..

रिपोर्ट…. अरुण गुप्ता

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दिक वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत फूलपुर नगर में रविवार को संघ द्वारा भव्य पथसंचलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन गोमती इंटर कॉलेज, फूलपुर नगर पंचायत में किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में उपस्थित हुए। पथसंचलन लोचनगंज, पूरे महारत, इस्माइलगंज, शुकलाना, शेखपुर और फरीदाबाद मार्गों से होते हुए पुनः गोमती इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ।

मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने शताब्दी वर्ष के महत्व और संगठन के कार्यों पर प्रकाश डाला।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम पुलिस बल के साथ पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment