आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन पुलिस की निष्क्रियता से नाराज़ है ग्रामीण…..
आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव सहित आस-पास के गांव के लोग निजामपुर के सर्विस रोड पर शुक्रवार शाम क्षेत्र में रात्रि गश्त व अभी तक चोरी की घटना को लेकर गंभीर न होने से विरोध प्रदर्शन कर घटना का अनावरण करने की मांग की वही ग्रामीणों ने मोबाइल पर एक दुसरे से जुड़े रहने व क्षेत्र के रात के अपराधिक गतिविधियों को एक दुसरे तक पहुंचाने व सहयोग में तुरंत उस क्षेत्र में लोगों के तत्काल पहुंचने को एक ड्रोन चोर सुरक्षा दल बना कर रात भर जाग कर एक दुसरे के संपर्क में बने रहकर पहरेदारी कर रहे है। बताते चलें नोएडा के जेल अधीक्षक सुरजीत सिंह के घर से 40 हजार रुपए नकद व 26 लाख रुपए के आभूषण चोरी हुए वही गांव के ही सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी अरविंद सिंह के घर से 21 हजार रुपए नकद व 5 लाख का आभूषण बीते 27 सितंबर को दोनों हाईप्रोफाइल लोगों के घर चोरी कर चोरों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है वहीं फरीदपुर गांव में प्रत्येक घर का कोई न कोई व्यक्ति प्रशासनिक सेवा में बड़े पद पर तैनात हैं या सेवानिवृत्त हो चुका है। वहीं कंदरी गांव में एक अक्टूबर को दिनदहाड़े फूलचंद के घर मे चोरों ने एक घर से तीन हजार रुपए नकद व दो लाख के आभूषण चोरी कर लिया।
बीते कुछ महीनों से गांव-गांव में ड्रोन उड़ने से लोग दहशत में हैं तो कई जगहों पर ग्रामीणों की मानें तो ड्रोन उडाने के पीछे चोरी की घटना बढ़ी है ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों द्वारा एक बड़ा ग्रुप बनाया गया है जिससे लगभग तीन सौ लोग क्षेत्र से जुड़े हैं बताया कि फरीदपुर गांव में 5 अक्टूबर को गौरव मौर्य(20) छत पर शो रहा था जहां तीन संदिग्ध लोग छत पर पहुंच कर गौरव को रस्सी से बांध दिए गौरव मौर्या ने बताया कि उनके पास असलहे भी थे लोगों के जागने पर संदिग्ध व्यक्ति छत से कूद कर फरार हो गये पुलिस को भी सुचना दी गई थी इस समय क्षेत्र में दहशत का माहौल है लेकिन पुलिस की गश्त नहीं है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे निजामपुर ओवर ब्रिज के नीचे बैरीयर है जहां थाने से दो गार्ड की ड्युटी रहती है ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले देर रात एक संदिग्ध गाड़ी आई बैठे लोग वर्दी में थे।
इस मौके पर अविनाश सिंह, अब्दुल रहमान, अरविंद गौतम, हनुमान,ग़ालिब, परशुराम, विनोद,अनिल मौर्य,मु.हसीब, अंकित अग्रहरि, सुरेंद्र यादव,गोरई यादव, प्रदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।। फोटो मेल पर।।




