सपा कार्यालय में मनाया गया मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि, अखिलेश ने कही बड़ी बात!

SHARE:

मान्यवर कांशीराम को अखिलेश यादव सहित सपा के कार्यकताओं किया नमन….

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय, लखनऊ में बहुजन समाज के महान नेता मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने स्वाभिमान, सम्मान और सबकी बराबरी के लिए दलित, वंचित और शोषित समाज को राजनीतिक शक्ति के रूप में एकजुट करने का ऐतिहासिक कार्य किया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने समाज के कमजोर वर्गों को आवाज देने और उन्हें सत्ता में भागीदारी दिलाने के लिए जो आंदोलन चलाया, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा, “पीडीए समाज के प्रकाश स्तंभ के रूप में कांशीराम जी सदैव हम सबके लिए प्रेरणादायक रहेंगे।”

पार्टी कार्यालय में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर कांशीराम जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment