ग्रामीणों ने कराया प्रेमी युगल का विवाह, मंदिर में रचाई गई शादी!

SHARE:

प्रेम विवाह के साक्षी बने सैकड़ो लोग….

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के रूपाईपुर गांव में मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए प्रेमी युगल का बुधवार को माहुल स्थित राम जानकी मंदिर में विवाह करा दिया गया। शादी के बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया।

जानकारी के अनुसार, पवई थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी सुशील राजभर अपनी प्रेमिका काजल, निवासी मियापुर (अहरौला), को बाइक से लेकर भाग रहा था। इसी दौरान रूपाईपुर गांव के पास ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। सुशील के साथ उसका मित्र संजय राजभर भी मौजूद था। ग्रामीणों ने दोनों युवकों की पिटाई करने के बाद उन्हें माहुल पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया था।

बुधवार को परिजनों और गांव के संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में माहुल के राम जानकी मंदिर में विधिवत विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान वरमाला और सिंदूरदान की रस्म पूरी होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर लिया। शादी के मौके पर पूर्व प्रधान कोर्राघाटमपुर संतोष यादव, सतीश सिंह, विजय यादव, शेर बहादुर यादव, आशीष सिंह, इसरार अहमद, अर्जुन राजभर, दिलीप सिंह, विनोद राजभर, हरिकेश गुप्ता सहित दोनों गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment