विदेश भेजने के नाम पर 88 लोगों से ठगी करने वाला, दस हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

फर्जी वीजा सहित अन्य आरोप…..

आज़मगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र की पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर 88 लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अखिलेश ने उन्हें और दर्जनों अन्य लोगों को वीजा दिलाने और नौकरी पर विदेश भेजने का आश्वासन देकर मोटी रकम वसूली थी। ठगी को छिपाने के लिए आरोपी ने फर्जी वीजा भी उपलब्ध कराया। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया।

जांच के दौरान मामला गंभीर पाते हुए एसपी डॉ. अनिल कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित कर दिया था।

इसके बाद रौनापार पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी गोरखपुर मार्ग से फरार होने की कोशिश कर रहा है। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिले में विदेश भेजने के नाम पर ठगी की यह कोई नई वारदात नहीं है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर कार्रवाई जारी है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment