सुहेलदेव विश्वविद्यालय में आनंद कुमार ने परीक्षा नियंत्रक पद का कार्यभार संभाला!

SHARE:

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया स्वागत….

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में आनंद कुमार मौर्य ने प्रथम परीक्षा नियंत्रक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कुलपति प्रो. संजीव कुमार से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने स्वागत करते हुए कहा कि परीक्षा नियंत्रक की भूमिका विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

नवागत परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता 7 अक्टूबर को होने वाला दीक्षांत समारोह है, जिसके सफल आयोजन के लिए वह पूरी टीम के साथ मिलकर प्रयास करेंगे। इसके बाद परीक्षा की सुचिता, समय से परीक्षा और समय से परिणाम सुनिश्चित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले आनंद कुमार पूर्व में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय बरेली और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनका मूल निवास बलिया जिले के टकरसन गांव में है।इस अवसर पर वित्त अधिकारी जगत नारायण झा, कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. जयप्रकाश यादव सहित प्राध्यापकगण और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment