राष्ट्रीय सेवा योजना- वि. वि. परिसर में कुलपति ने किया एक दिन, एक साथ, एक घंटा, श्रमदान कार्यक्रम की शुरुआत!

SHARE:

कुलपति ने स्वयं अपने हाथों से कूड़ा उठाकर एवं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का स्पष्ट संदेश दिया…

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के प्रशासनिक भवन के समक्ष उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम का विधिवत आगाज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी द्वारा किया गया, वि. वि. के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि आज विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने स्वयं अपने हाथों से कूड़ा उठाकर एवं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का स्पष्ट संदेश दिया। 

वि.वि. के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह से ही विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले एक दिन एक साथ एक घंटा संविधान कार्यक्रम के लिए कुलपति जी के साथ-साथ कुलसचिव डा. अंजनी कुमार मिश्र नवागत परीक्षा नियंत्रक श्री आनंद कुमार मौर्य, वित्त अधिकारी जगत नारायण झा, सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. देवेंद्र पांडेय एवं विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक, गैर शिक्षक कर्मचारी, एवं छात्र-छात्राओं ने कुलपति जी के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। कुलपति जी ने अपने आशिक संबोधन में बताया कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति का दायित्व नहीं है अपितु यह सामूहिक जिम्मेदारी है ।यदि देश का प्रत्येक नागरिक सिर्फ अपने दायित्वों का निर्वहन करने लगे कि हम कोई भी कचरे का सामान एवं केले तथा फल के छिलके आदि को यथास्थान डस्टबिन में डालेंगे तो निश्चय ही भारत स्वच्छ हो जाएगा। शासन प्रशासन से लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी तक की चर्चा करते हुए कुलपति जी ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता का अभियान चलाया। धीरे-धीरे ही सही, समाज का कारपोरेट जगत, बड़े खिलाड़ी ,डॉक्टर ,इंजीनियर के साथ-साथ बुद्धिजीवी वर्ग का जुड़ना निश्चय ही एक सुखद संदेश है । इसके लिए शासन प्रशासन का जो मार्गदर्शन मिलेगा ,उसके तहत तो हम सभी काम करेंगे साथ ही हम सभी स्वच्छता को अपने दिनचर्या में शामिल कर लेगे। इससे निश्चय ही विश्वविद्यालय का, समाज का ,जनपद का ,प्रदेश का और देश का भला होगा। नवागत परीक्षा नियंत्रक से जब इस बाबत जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि आज पहले दिन ही हमें कुलपति जी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में शामिल होने का मौका मिला। यह बहुत नेख काम है, इसमें समाज का हर तबका सहयोग करना शुरू कर देगा तो निश्चय ही हमारा हिंदुस्तान खूबसूरत दिखने लगेगा।

संयोजक डॉ. देवेंद्र पांडे ने इस आयोजन के बाबत बताया कि शासन के निर्देश एवं कुलपति जी के मार्गदर्शन में एक दिन एक घंटा एक साथ श्रमदान कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले कुलपति जी के नेतृत्व में कराया गया जिसमें सभी की सहभागिता निश्चय ही काबिले तारीफ रही। मैं आयोजन में शामिल सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment