महिला से झपट्टा मारकर छिनैती की सूचना पर पहुँची पुलिस, जांच में जुटी!

SHARE:

स्वयं सहायता समूह का पैसा” कैशपार माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस “ऑफिस में जमा करने जा रही थी पीड़िता..

आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना व नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे महिला से झपट्टा मारकर नकदी लूटे जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, हालांकि पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

जानकारी के अनुसार अब्दुल कलाम नगर निवासी बेबी पत्नी स्व. मुख्तार ने पुलिस को सूचना दी कि वह स्वयं सहायता समूह का पैसा नगर पंचायत कार्यालय के पीछे कैशपार माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस ऑफिस में जमा करने जा रही थी। इसी दौरान नगर पंचायत कार्यालय के पीछे से आ रहे दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने रोककर गला दबाया और ब्लाउज में रखे 15,666 रुपये छीनकर फरार हो गए। महिला का कहना है कि इस दौरान उसके पीछे चल रहे दो अज्ञात पैदल युवकों ने भी उसका हाथ पकड़ रखा था।

सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घटना की परिस्थितियाँ और बयान संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। मामले की सच्चाई जानने के लिए बहुत बारीकी से जांच की जा रही है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी है मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है पुलिस बारीकी से जांच कर रही अभी कोई तहरीर नहीं मिली है |

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment