स्थलीय निरीक्षण.जांच के बाद सही गलत पर कुछ भी कहने से बचते रहें जाँच अधिकारी…..
आजमगढ। जिले के रानी की सराय ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनपारपुर में 19 बिंदुओं पर जांच प्रशासनिक टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया।अधिकारियों ने कहा कि हम मौके की जांच कर लिए हैं अब रिकार्ड देखने के बाद ही सही और गलत का पता चल पाएगा। ग्राम पंचायत मैनपारपुर विकासखंड रानी की सराय में व्याप्त अनियमितताओं की शिकायत के बाद जिला प्रशासन की टीम ने 14,09,2025 रविवार को गांव में पहुंचकर 19 बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त व अन्य अधिकारियों की टीम द्वारा की गई। गाँव निवासी धीरज यादव द्वारा 20 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार के पोर्टल पर मैनपारपुर ग्राम प्रधान चन्द्रधारी यादव के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत में पंचायत स्तर पर वित्तीय एवं विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाए गए थे। जिलाधिकारी आजमगढ़ ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच के लिए एक टीम गठित कर 14 सितंबर को स्थलीय निरीक्षण करने का आदेश दिया था। जांच टीम में तकनीकी अधिकारी अधिशासी अभियंता आवास विकास रामप्रसाद,सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता अजय कुमार,एडीओ पंचायत संदीप ज्ञानवीर,एवं पंचायत सचिव दशरथ प्रसाद शामिल थे।




