best news portal development company in india

सर्प दंश से18 वर्षीय युवती की गई जान, इलाज के दौरान हुई मौत!

SHARE:

दुखद घटना से मचा घर में कोहराम….

आजमगढ़। जिले के मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम चितारा महमूदमुदपुर निवासी शिखा राजभर की सर्प दंश से इलाज़ के दौरान देर रात्रि मौत हो गई ।वहीं मृतक युवती के पिता डॉ विनोद राजभर ने बताया कि रात्रि करीब साढ़े 9 बजे मेरी पुत्री शिखा राजभर बाथरूम जा रही रही थी। तभी बाथरूम के बगल झाड़ में बैठे जहरीले सर्प ने काट लिया ।जिसकी जानकारी सीखा ने तुरंत परिजनों को दी। तो हम परिजन शिखा को आनन फानन में एक निजी चिकित्सालय जौनपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान शिखा कि मौत हो गई । शिखा 4 बहन एवं 1 भाई में तीसरे नंबर पर थी जो केवी इंटर कॉलेज मार्टिनगंज की छात्रा थी।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment