फूलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से अहरौला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत!

SHARE:

पारिवारिक जनों का रो-रो कर बुरा हाल…..

आजमगढ़। जिले के फूलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से अहरौला थाना क्षेत्र के मतलूबपुर गांव निवासी सूरज गुप्ता पुत्र सीताराम गुप्ता उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई, यह हादसा शुक्रवार देर शाम फूलपुर नगर पंचायत कार्यालय के पीछे रेलवे लाइन के पास हुआ, रेलवे लाइन पार करते हुए सूरज गुप्ता ट्रेन की चपेट में आ गए वहीं उनकी तत्काल मौत हो गई, दुर्घटना पर वहां भारी भीड़ जुट गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए लाश को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment