किशोर को मोबाइल की लत बनी आत्महत्या का कारण…..
आजमगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नियाउज गांव में एक 13 वर्षीय किशोर बच्चे के मौत का कारण बन गया, बच्चे में गेम खेलने की लत थी, जिसके लिए खेत जा रही माँ विद्या देवी से 13 वर्षीय आदर्श उर्फ़ रवीश पुत्र पूरन चंद उर्फ़ घोघम ने मोबाइल माँगा, माँ ने डांटते हुए मोबाइल देने से मना कर दिया, और वह खेत चली गई, मोबाइल मां द्वारा न दिए जाने से नाराज किशोर ने घर में फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,
आत्महत्या की सूचना पर पहुँची फूलपुर पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, किशोर तीन बहनो दो भाइयों में सबसे छोटा था, किशोर के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, वही मोबाइल न मिलने के कारण किशोर के द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, माँ भी अपने को कोश रही।




