वि.वि. परिसर के प्रशासनिक भवन में हर घर तिरंगा-2025 के तहत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित….
आजमगढ़। राजभवन, भारत सरकार, एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.संजीव कुमार के मार्गदर्शन में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा 2025 के परिपेक्ष मे विश्वविद्यालय परिसर में विगत दिनों सेमिनार हाल में कविता, भाषण, गायन प्रतियोगिता का वृहद आयोजन किया गया। उसने विजई प्रत्याशियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने के लिए परिसर में स्थित प्रशासनिक भवन के पोर्च में भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने की, परिसर में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्राध्यापक गण तथा कुल सचिव आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि गायन, भाषण और कविता प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति एवं विश्वविद्यालय के कुल सचिव एवं संयोजक द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। विश्वविद्यालय की बिटिया ने सरस्वती वंदना कर मां का आह्वान किया । पुरस्कार वितरण से पूर्व विश्वविद्यालय की छात्र छात्राएं एवं प्राध्यापको ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया हर कार्यक्रम की समाप्ति पर विश्वविद्यालय के मुखिया स्वयं ताली बजाकर उत्साह वर्धन करते नजर आए कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुषमा पांडे द्वारा तबला वादन रहा। परिसर की ही एक बेटी ने देश मेरा रंगीला की थीम पर जबरदस्त नृत्य का प्रदर्शन किया। पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत- प्रोत दिखा।
जिसमें सभी विजयी प्रतिभागियों ने अपने जबरदस्त प्रतिभा का प्रदर्शन किया ,परंतु प्रथम स्थान पर रही मोबिना खातून, द्वितीय स्थान पर सृष्टि राय और तृतीय ने कुलपति जी से पुरस्कार प्राप्त किया । वही कविता प्रतियोगिता में हिमांशु प्रथम ,श्रेया पांडे द्वितीय और आकांक्षा तृतीय ने ने कुलपति एवं कुल सचिव से समेकित रूप से पुरस्कार प्राप्त किया । गायन प्रतियोगिता में कामेश्वर गिरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मोबिना खातून द्वितीय स्थान तथा रजनीकांत एवं वंदना समेकित रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किए। इसी कार्यक्रम में रंगोली की विजेता एवं राखी की विजेताओं को भी कुलपति के हाथों सम्मानित कराया गया। कार्यक्रम की खूबसूरती यह रही की सभी सभा करने वाले छात्र-छात्राओं को भी कुलपति द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया गया कुलपति के इस निर्णय से सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों और श्रोताओं ने जबरदस्त स्वागत किया।कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने कहा की जिस छात्र-छात्राओं ने अनुशासन में रहना सीख लिया या अनुशासन को जीवन का अंग बना लिया, निश्चय ही वह एक सफलतम जीवन यापन करेगा। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय के दिशा निर्देश में विश्वविद्यालय नित नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा ऐसा मेरा विश्वास है,
आज के कार्यक्रम के उपरांत अब हम सभी को यह भरोसा हो गया है कि आने वाला कल महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का होगा। मेरी जानकारी में इतने कम समय में इतनी तेजी से प्रगति करने वाला विश्वविद्यालय आजमगढ़ विश्वविद्यालय ही है। निश्चय ही इसमें टीम के कप्तान के रूप में कुलपति जी का विशेष योगदान है। यहां के प्राध्यापक ऊर्जा से लबरेज है, तथा सभी अपने दायित्वों का कुशल निर्वहन कर रहे हैं। आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई दी साथ ही आश्चर्य व्यक्त किया की इतनी शॉर्ट नोटिस पर इतना भव्य आयोजन निश्चय ही यहां के प्राध्यापकों मे आपसी तालमेल को प्रदर्शित करता है। संयोजक प्रो. प्रशांत राय ने कार्यक्रम में समय देने के लिए कुलपति कुलसचिव एवं अन्य अधिकारी गणों के साथ प्राध्यापक गण तथा भारी संख्या में उपस्थित छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिन महानुभावों ने सहयोग किया सबके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन डॉ. वैशाली सिंह ने किया।
कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति में डॉ पंकज सिंह डॉ देवेंद्र पांडे डॉ. घनश्याम, डॉ.जयप्रकाश, डॉ. नितेश, डॉ.अग्रहरि, डॉ. शुक्ला , ऋतंभरा डॉ रेनू डॉ प्रियंका डॉ निधि आदि के साथ-साथ कुलपति जी के निजी सहायक भूपेंद्र पांडे, प्रियांशु प्रमुख रूप से रहे।




