किराएदार ले उड़ा मकान मालिक का नगदी सहित लाखों का गहना!

SHARE:

मकान मालिक के पास किराएदार का फोटो आधार, इस्थाई पता कुछ भी नहीं अज्ञात किराए दार के सम्बन्ध में पुलिस कर रही जाँच…..

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर कस्बा स्थित गल्ला मंडी में सेवानिवृत्ति शिक्षक राम बहादुर गुप्ता अपने परिवार सहित रहते हैं साथी अपने ही मकान में कुछ किराएदारों को भी रखे हुए हैं, इसी संबंध में दो महीने पूर्व इसी मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति के कहने पर एक किराएदार संजू सिंह पुत्र अज्ञात व उसकी पत्नी को किराए पर रख लिया, कई बार आधार कार्ड मांगने पर भी वह आनाकानी कर रहा था इसी बीच मकान मालिक की पत्नी की तबीयत खराब होने से उन्हें बीते 16 जुलाई से मुंबई जाना पड़ा,

जब वह इलाज करा कर 30 जुलाई को अपने घर वापस आए तो रात में देखा कि उनके अलमारी का ताला खुला हुआ है, व उनके कमरे में अल्मुनियम दरवाजे का चौखट उखड़ा हुआ है, उनके द्वारा सामान ढूंढने पर पता चला कि आवश्यक कागजातो सहित चालीस हजार नगदी व लगभग 15 लाख का सोने चांदी का जेवर अलमारी से गायब, इस संबंध में पीड़ित मास्टर ने जब सभी किरायेदारों संजू सिंह सहित को सूचित करते हुए बुलाया, और इस संबंध में पुलिस को सूचना दी तो सुबह होते ही मकान में किराए पर रह रहा संजू सिंह अपनी पत्नी को साथ लेकर फरार हो गया, जबकि संजू सिंह के कमरे में ताला बंद है और उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है, इस संबंध में फूलपुर कोतवाली पुलिस, संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल कर रही है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment