नाली जाम होने से दुकानों में घुसा पानी, बारिश के पानी में तैरते नजर आया दुकानों का सामान!

SHARE:

बारिश के बाद बाजार बना तालाब….

आजमगढ़। मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत नंदाव बाजार की स्थित यह कि जरा सा बारिश क्या हुई कि दुकानों में घुसने लग जाता है बरसात का पानी, वहीं जब सुबह करीब 10 बजे दुकानदार अपनी अपनी दुकान खोलने बाजार पहुंचे तो देखा कि दुकान में करीब 2 फूट पानी भरा हुआ है और दुकान में रखे सभी समान पानी में तैर रहे हैं, किसी प्रकार दुकानदारों ने घंटों मशक्कत कर जाम नाली कुछ हद तक खोल तो दिया है।

मगर आगे बारिश में होने वाले में समस्याएं जस के तस बनी रहेगी।वहीं ग्राम प्रधानपति दिनेश सरोज ने बताया कि नंदाव चौक से सरायमीर जाने वाले मार्ग पर यह आधी अधूरी नाली महाप्रधान आदित्य यादव के माध्यम से दो वर्ष पूर्व बनाई गई थी जो पानी की निकासी हेतु पूर्ण नहीं। वहीं त्ते नंदाव बाजार के दर्जनों दुकानदारों ने कहा कि चौक से  

छित्तेपुर जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ नाली पीडब्लूडी द्वारा बनाई गई जो जगह जगह खर पतवार से भरा हुआ व कहीं कहीं टूटने की वजह से जाम हो गई। यदि इसे समय रहते ठीक नहीं कराया गया बरसात में समस्या होगी।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment