एसपी (ग्रामीण) चिराग जैन ने कहा.. जल्द होगा घटना का अनावरण, आरोपी होंगे कानून के शिकंजे में…
आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रैचंद्रपट्टी में गांव में ट्यूबवेल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में नौकर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि खेत में उसका सिर कुचला हुआ तथा चेहरे पर कई जगह चोट के काफी निशान रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में रैचंद्रपट्टी गांव में मोती चंद पटेल पुत्र इंद्रासन के यहां कई वर्षों से विनय प्रजापति निवासी हरिपुरा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ का निवासी उनके यहां रहकर नौकरी करता था। बीती रात को घर से खाना खाकर जिनके यहां काम करता उनके ट्यूबवेल पर सोने के लिए चला गया। सुबह कुछ लोग वहां से गुजर रहे देखा की उसकी मौत हो गई, उसके सिर पर काफी चोट के निशान थे। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी।
जानकारी पाकर मौके पर रौनापार थाना प्रभारी पुलिस दल बल के साथ पहुंचे और घटना की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। घटनास्थल पर एसपी ग्रामीण, चिराग जैन सीओ सगड़ी, फॉरेंसिक टीम व सर्विलांस टीम मामले की छानबीन में जुट गई। इस बारे में एसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्या के मामले में आसपास के लोगों की शिकायत पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम साक्ष्य संकलन कर रही है। इसके साथ ही डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।




