कार्यक्रम में नन्हे बच्चो ने अपने हाथों से बनाए मोमेंटो सैनिक और जिला प्रोबेशन अधिकारी को भेंट किए…
आजमगढ़। जिले में माई भारत और सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन ने कारगिल विजय दिवस को खास बनाने के लिए एक प्रेरणादायक पहल की है जहाँ वरिष्ठजनों, समाजसेवीयों, मासूम बच्चों और कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों ने एक साथ कारगिल विजय दिवस मनाया है, जहाँ पर नन्हे बच्चो ने अपने हाथों से बनाए मोमेंटो सैनिक और जिला प्रोबेशन अधिकारी को भेंट किए, और उन वीरों को सलामी दी जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना प्राण सहित सब कुछ न्योछावर कर दिया, सैनिकों ने भी सरकार और समाजसेवी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं और बच्चों को देश के प्रति समर्पण और सच्ची देशभक्ति का संदेश दिया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सुबोध सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी व रिटायर्ड कैप्टन थल सेना मनबोध सिंह के साथ भारतीय सेना के रिटायर्ड सैनिक के संगठन सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सुरेश यादव सहित कई सैनिक मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जहां पर समाज सेविका साक्षी पांडे उनका स्वागत किया और माई भारत की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के दौरान साक्षी पांडे, हर्ष जायसवाल, सेशन, युसूफ, आलोक सिंह सहित तमाम पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।




