विद्यालय में खड़े होकर बच्चों से झाड़ू लगवाते दिखे शिक्षक, वीडियो फोटो वायरल!

SHARE:

विद्यालय इंचार्ज हरीश वर्मा ने झाड़ू लगवाने संबंधित सवाल पर कहा… जो करना हो कर लो मैं कोई जवाब नहीं दूंगा…

आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र अहरौला अंतर्गत सहुवल प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा रहा है की विद्यालय के अध्यापक खड़े होकर पढ़ने आ रहे छोटे-छोटे बच्चों से साफ सफाई कर झाड़ू लगवाते हुए नजर आ रहे हैं,अब बात और भी गंभीर तब हो जाती है जब इस समय प्राथमिक विद्यालयों के बंद होने के संबंध में उप्र में राजनीति गरमाई हुई है, जहां एक तरफ सरकार विद्यालयों में कम छात्रों की वजह से विद्यालय मर्ज की बात कर रही है तो इसके खिलाफ विरोधी दल के नेता व अध्यापक एकजुट होकर इस फैसले का विरोध कर रहे है

तो ऐसे में यह वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि अगर ऐसे ही अध्यापक विद्यालय में मौजूद रहेंगे तो कौन से अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय में पढ़ने के लिए भेजेंगे अभिभावक घर से बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं लेकिन अभिभावकों को यह नहीं पता होता है कि पाठशाला में जाने के बाद मेरे बच्चों से वहां पर उपस्थित अध्यापकों के द्वारा उनसे झाड़ू पोछा लगवाकर उनसे साफ सफाई कराई जाती, जबकि साफ सफाई और अन्य कार्यों के लिए अतिरिक्त कर्मचारी इन विद्यालयों में तैनात होते हैं, वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल है वीडियो वायरल होने के बाद जब इस संबंध में विद्यालय के इंचार्ज हरीश वर्मा से इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं फोन के माध्यम से आप लोगों को कुछ नहीं बताऊंगा आप लोगों को जो करना है वो करिए, बच्चों के झाड़ू लगाने के दौरान हरीश वर्मा भी मौके पर उपस्थित थे, अब देखना पड़ेगा की जिम्मेदार शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा इस गैर जिम्मेदार शिक्षक के विरुद्ध क्या कार्रवाई करते हैं?

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment