विधि स्नातकोत्तर यानी एल एल. एम. पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा वि. वि. परिसर में सुचिता पूर्ण संपन्न….
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विश्वविद्यालय द्वारा 20 जुलाई 2025 तक दो चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है । जिसमें अधिकांश पाठ्यक्रमों में अब भी सीमित संख्या में सीट उपलब्ध है इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए कुलपति महोदय ने छात्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु एक और अवसर प्रदान करने का निर्णय लिए हैं जो निश्चय ही छात्रों एवं क्षेत्र वासियों के लिए एक सुखद संदेश है।
मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देशानुसार प्रवेश-समिति ने विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जुलाई 2025 कर दिया है , यह सु-अवसर उन इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए है जो किसी कारणवश पहले चरण में प्रवेश नहीं ले सके थे ,उनके लिए प्रतिष्ठित इस विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने का यह अंतिम अवसर है, वे अब 21 जुलाई से 30 जुलाई 2025 के बीच प्रतिदिन विश्वविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवन में स्थित प्रवेश सहायता केंद्र पर उपस्थित होकर सीधे प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं, प्रवेश के लिए में आवेदकों को सबसे पहले पंजीकरण करना होगा ,इसके पश्चात दस्तावेज सत्यापन एवं शुल्क जमा करने के उपरांत तत्काल प्रवेश प्रदान किया जाएगा, यह प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक संचालित की जाएगी।
साथ ही साथ प्रवेश समिति ने यह भी अवगत कराया की विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु शुल्क भुगतान के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं जिससे किसी भी छात्र को तकनीकी एवं भौतिक असुविधा का सामना न करना पड़ेविश्वविद्यालय प्रशासन का यह प्रयास न केवल योग्य छात्रों को अवसर प्रदान करना है बल्कि उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ और समावेशी बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है इसी क्रम में यह भी अवगत कराना है कि विश्वविद्यालय में 1 अगस्त 2025 से विश्वविद्यालय परिसर की सभी कक्षाएं गतिमान हो जाएगी। बताते चले कि विगत दिनों सभी विषय में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार आयोजित किए गए तथा उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर उसकी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दे दी गई। विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाएं एवं पुस्तकालय तथा अन्य सभी छात्र सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
वही विश्वविद्यालय परिसर में विधि स्नातकोत्तर यानी एलएल. एम. की प्रवेश परीक्षा सुसज्जित एवं सुचारु तथा पारदर्शी तरीके से विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 295 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें 188 छात्र परीक्षा में सहभागिता सुनिश्चित किया और 107 छात्र अनुपस्थित रहे। प्रवेश प्रक्रिया में सहभाग करने वाले छात्रों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसलिए विश्वविद्यालय परीक्षा समिति ने समुचित एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की थी। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित छात्र व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। प्रवेश समिति ने यह भी अवगत कराया कि जो छात्र उच्च शिक्षा की दिशा में एक सशक्त शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है सीमित सीटों के कारण प्रवेश प्रथम आओ, प्रथम पाओं के आधार पर किया जाएगा , अतः इच्छुक छात्र समय पर प्रक्रिया पूर्ण कर इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं




