समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर छुरे से किया हमला, हालत नाजुक ट्रामा सेंटर वाराणसी रिफर!

SHARE:

समुदाय विशेष दो लोगों में हो रहे विवाद को सुलझाने के दौरान घटित हुई घटना….

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज पुलिस चौकी अंतर्गत बैरीडीह गांव में बुधवार की रात मामूली विवाद में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति के युवक को छुरा मारा कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, गंभीर रूप से घायल युवक को सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया जहां डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेन्टर के लिए रेफर कर दिया,

प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार रात लगभग 9 बजकर 30 मिनट के करीब एक युवक प्रदीप कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र रामजीत निवासी बैरीडीह थाना देवगांव जिला आजमगढ अपने गांव के ही सत्यदेव की किराना की दुकान पर कुछ घरेलू सामान लेने गया था। जहां पहले से ही मौजूद बैरीडीह निवासी आजम पुत्र रुस्तम एवं इमलाक पुत्र इरशाद आपस में लड़ रहे थे । युवक प्रदीप ने बीच बचाव कर झगड़ा छुड़ा दिया , जिससे गुस्सा होकर आजम, इमलाक ने प्रदीप को खींचकर दुकान पर ही बुरी तरह मारा पीटा और छुरा से कई वार किया। जिससे युवक लहूलुहान हो गया घटना की सूचना पर परिजनों ने घायल को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज भेजवाया जहां डॉक्टरों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज ,थाना कोतवाली देवगांव ,थाना बरदह, थाना मेहनाजपुर कई थाने की फोर्स आरोपियों की तलाश में बैरीडीह निवासी इमलाक,आजम के घर पहुंच कर दबिश दी किंतु आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल युवक की पत्नी चांदनी ने आरोपियों के विरुद्ध देवगांव थाने में तहरीर दी है, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है घायल का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर चल रहा है । जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है ।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment