दुर्वासा फूलपुर रेलवे अंडरपास के लिए क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक लोगों का रहा अतुल्य योगदान….
आजमगढ़। जिले के प्रमुख प्राचीन धामों में से एक महर्षी दुर्बाषा ऋषि के तपोस्थली भूमि दुर्वासा धाम का प्रशासनिक व आर्थिक मुख्य केंद्र तथा जिले के अंग्रेज के जमाने से अस्तित्व में चले आ रहे म्युनिसिपल एरिया नगर पंचायत फूलपुर कस्बा को सीधे मार्ग से जोड़ने के लिए रेलवे मार्ग पर स्थित गेट सं⋅ 56सी और गेट सं•57सी के मध्य स्टोन सं-76/7 पर नीचे से छोटे वाहन के आवागमन के लिए अंडरपास पुलिया का निर्माण कार्य प्रगति पर है, क्षेत्रीय प्रमुख समाज सेवियों के प्रयास से व स्थानीय व जिले के जन प्रतिनिधियों के सहयोग से रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है,

दुर्वासा धाम निजामाबाद बेलवाई मार्ग से सीधा जोड़ने के कारण जहां दुर्वासा धाम में जाने के लिए दर्शनार्थियों तीर्थ यात्रियों को खांसी सुविधा होगी तो वही आवा गमन में 1से 2 किलोमीटर की कमी आने से लोगों को सीधा लाभ होगा,
वर्तमान समय में डबल रेलमार्ग के नीचे चिन्हित स्थान पर अंडरपास का मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत निर्माण किया जा रहा है, इस कार्य को जल्द पूर्ण होने की उम्मीद लगाई जा रही है, बताया जाता है कि दुर्वासा मुख्य मार्ग से इस अंडरपास से होते हुए फूलपुर बस स्टॉप से सीधा जुड़ने से जहां आस्था को बढ़ावा मिलेगा तो वही आर्थिक उन्नति का भी एक कारण यह अंडर पास साबित होगा, मालूम कि कई वर्षों की मांग के बाद रेलवे विभाग द्वारा व केंद्र सरकार द्वारा इस कार्य को मंजूरी मिली थी जिसके बाद फूलपुर क्षेत्र खासकर नगर वह दुर्वास व दुर्वासा रोड से संबंधित ग्रामों में उत्सव का माहौल था, ज्ञात हो कि इस अंडरपास निर्माण के लिए कई बार लोगों द्वारा रेल मंत्रालय वह भारत सरकार को लिखा गया लेकिन किसी न किसी कारण से या अंदर पास ना मंजूर होता रहा,
इसी बीच 2 वर्ष पूर्व क्षेत्र में आए हुए पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री वर्तमान में हिमाचल राज्य के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से समाजसेवी गोविंद यादव व उनके सहयोगियों ने मुलाकात कर इस मांग से अवगत कराया था, जिस के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान में हिमाचल में महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सहयोग से इस कार्य को शासन द्वारा बजट के साथ मंजूरी मिली, इस निर्माण कार्य को इसी वर्ष के अंतिम महीना में पूर्ण होने का लक्ष्य रखा गया है अगर मौसम अनुकूल रहा तो यह कार्य इसी वर्ष पूर्ण हो सकता है,
फूलपुर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी में गोविंद यादव, राकेश विश्वकर्मा के अथक प्रयास के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल, राजेश मोदनवाल चुट्टूर, विजय सोनकर, आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, लालगंज सांसद रहीं नीलम सोनकर, संगीता आजाद, स्थानीय एमएलसी रामसूरत राजभर स्थानीय पत्रकार सहित क्षेत्र के समाजसेवी और संघर्षील व्यक्ति लगे रहे जिसके चलते भारत सरकार रेल मंत्रालय द्वारा इस अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है.




