फूलपुर उप खंड में तीन दिवशीय मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन!

SHARE:

17- 18 व 19 जुलाई 2025 को सुबह दस से पाँच बजे तक लगेगा कैम्प….

फूलपुर आज़मगढ़। विद्युत बिल भार से उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश के क्रम में विद्युत संबंधित समस्या के निदान के लिए तीन दिवशीय मेगा कैम्प का आयोजन उपखण्ड अधिकारी विद्युत फूलपुर भूप सिह की अध्यक्षता में 17 18 व 19 जुलाई 2025 को सुबह दस से पाँच बजे तक किया गया है, जिसमे विद्युत उपभोक्ताओं की बिद्युत बिल संशोधन शहीत नए बिद्युत कनेक्शन कनेक्शन भार बृद्धि खराब मीटर विधा परिवर्तन बिल जमा से सम्बंधित सभी कार्य किया जाएगा, इस मेगा कैम्प से बिद्युत उपभोक्तावो को एक ही स्थान पर सभी समस्यावो का निदान किया जाएगा. इस मेगा कैम्प लगाए जाने के सम्बंध में उपखण्ड अधिकारी बिद्युत फूलपुर भूप सिंह ने बताया कि उप्र सरकार की मंशा है एक ही स्थान पर कैम्प लगा कर विद्युत उपभोक्ताओं के समस्त कार्य का निस्तारण होने से उपभोक्ता गलत फर्जी बिचोली व्यक्तियों के चंगुल में फंसने से बच जाएंगे, उपभोक्ता सीधे कैम्प में आएं और अपनी समस्या बताकर निदान पाए। 

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment