best news portal development company in india

थाना प्रभारी कक्ष, पुलिस बूथ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने किया उद्घाटन, कहा जनता को पुलिस के सहयोग के लिए धन्यवाद!

SHARE:

“जनता के सहयोग से ही अपराध पर लगेगा अंकुश”……

आजमगढ़। सोमवार को जनपद आजमगढ़- जौनपुर सीमा क्षेत्र खंजहांपुर बिलार मऊ में पुलिस बूथ उद्घाटन व आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली परिसर में प्रसासनिक भवन थाना प्रभारी कार्यालय के उद्धघाटन के अवसर देर शाम पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने उक्त विशेष नव निर्मित व पुनः निर्मित कार्यों का फीता काटकर के उद्घाटन किया,

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने फूलपुर कोतवाली परिसर मेन गेट, फूलपुर क्षेत्राधिकार कार्यालय, थाना प्रभारी कक्ष, के साथ फूलपुर कोतवाली प्रशासनिक भवन का पुनः निर्माण का फीता काटकर सभी पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों संग फोटो खिंच वाया, तपश्चात एसपी ने इस कार्य में सहयोगी रहे क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों व स्थानीय लोगों से वार्ता की आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कहा की आपके सहयोग से और आपकी सेवा के लिए यह सब निर्माण हो रहे जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है, अपराधी व अपराध पर अंकुश लगाने का सबसे अच्छा तरीका पुलिस व पब्लिक का संबंध है, उन्होंने कहा कि आज किसी भी घटना विवाद की सच्चाई जानने के लिए नई टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाता है, उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद के क्षण में मारपीट से बचते हुए सुबूत के तौर पर वीडियो आदि बनाएं जिससे तुरंत कार्यवाही आरोपियों के विरुद्ध की जा सके, उन्होंने साइबर ठगों के संबंध में कहां की साइबर अपराधी ठगों द्वारा छोटी व बड़ी राशि ठगी य प्रयास का भी जानकारी आप पुलिस को देंगे तो इन अपराधियों पर अंकुश लगेगा और यह सलाखों के पीछे होंगे, मैंने कहा कि जनता के हर शिकायत का निस्तारण किया जाएगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया प्रत्येक दिन की सुबह जीरो टॉलरेंस की नीति का निर्वहन करते हुए समस्त अपराधी शिकायतों व घटनाओं का अवलोकन करते हैं अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं जिससे आज अपराध पर अंकुश लगाने में सफलता मिल रही है, उन्होंने कहा कि जनता अपनी शिकायत या किसी घटना का विवरण स्थानिक कोतवाली सहित सोशल मीडिया के पुलिस प्लेटफार्म पर दे सकती है जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी, इस मौके पर ग्रामीण एसपी चिराग जैन, क्षेत्राधिकार किरन पाल सिंह भी उपस्थित रहे, थाना कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने सभी अधिकारियों उपस्थित जनों के प्रति आभार प्रकट किया, प्रमुख रूप से क्षेत्रीय जनता संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment