सु0वि0वि0 परा-स्नातक में जूलॉजी व भूगोल की काउंसलिंग संपन्न….
आजमगढ़। महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में प्रवेश- समिति ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर परिसर में बी.ए ,बी.एस.सी, बी.कॉम की प्रवेश तिथि 20 जुलाई तक विस्तारित कर दी है। इस निर्णय से नवांकुर छात्र-छात्राओं ने राहत महसूस करते हुए कुलपति प्रो0 संजीव कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रवेश-समिति ने यह भी अवगत कराया कि वि0वि0 परिसर की परा-स्नातक जूलॉजी व भूगोल की काउंसलिंग छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में पूर्ण हुई। वही स्नातक बी. बी. ए, बी.एफ.ए की काउंसलिंग प्रथम राउंड की संपन्न हुई।
मीडिया प्रभारी डॉ0 प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि आज वि0वि0 परिसर में स्नातक एवं परास्नातक की काउंसलिंग के कारण परिसर में काफी गहमा गहमी रही। छात्र-छात्राओं के अभिभावक परिसर में काउंसलिंग में यथोचित सहयोग करते दिखाई दिए। सभी ने कुलपति के इस निर्णय की समवेत स्वर में सराहना की कि बी.ए, बी.एस.सी, बी.कॉम के पोर्टल 20 जुलाई तक विस्तारित कर दिए गए हैं । इससे छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश लेने का सपना पूर्ण हो सकेगा। प्रवेश-समिति के संयोजक डॉ0 सियाराम शुक्ला व सहायक कुल सचिव डॉ. महेश श्रीवास्तव इस बात पर नजर बनाए हुए थे कि किसी को कोई असुविधा न हो। वि0वि0 के प्राध्यापक भी अपने दायित्व निर्वहन में पूरे मनोयोग से लग हुए थे । प्रवेश-समिति ने यह भी अवगत कराया कि परा-स्नातक में प्रत्येक विषय में कुल तीस सीटे एवं तीन ई.डब्ल्यू.एस. निर्धारित हैं।
वि0वि0 के कुल सचिव विशेश्वर प्रसाद ने प्रवेश-प्रक्रिया सुचारू रूप से चले एवं छात्र-छात्राओं को कोई असुविधा न हो इस बाबत प्रवेश समिति के संपर्क में रहकर समस्याओं का निदान भी करते नजर आए। वि0 वि0 के अन्य कर्मचारियों के अतिरिक्त प्राध्यापकों में डॉ0 जयप्रकाश, डॉ0 परमानंद, धीरज, सौरभ आदि की गरिमामई उपस्थिति रही।




