थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है…..
आजमगढ़। जिले के मेंहनाजपुर थाना परिसर में थाने में बतौर मालखाना मुंशी नंदलाल राम निवासी सिकंदरा जिला बलिया की शुक्रवार को सुबह करीब 9:00 बजे अपने आवास में गोली से छलनी लाश मिली। सिर में गोली लगने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह के साथ फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। टीम ने साक्ष्य जुटाए और और संदिग्ध वस्तुओं को अपने साथ लेकर गए । इस मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थाना स्थित आवास में अपने कमरे में नंदलाल राम को गोली लगी है। मौके पर सरकारी रिवॉल्वर मिली है। कमरा अंदर से बंद था। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। आगे जैसी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना स्थल पर मजिस्ट्रेट ने भी पहुंच कर जाँच पड़ताल किया, घटना किन परिस्थितियों में किन कारण हुई यह बात अभी पूरी तरीके से साफ नहीं हो पाई, लेकिन स्थिति और परिस्थितियों के अनुसार यह आत्महत्या प्रतीत होता दिख रहा था।




