6वीं से 12वीं तक के सभी बोर्ड के छात्रों को उनके विषयों में गहन समझ और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाएगा…..
आजमगढ़। जिले शहर क्षेत्र के DAV कॉलेज के सामने, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने के लिए संघर्ष कोचिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। यह सेंटर खुलने से उन सभी छात्रों के लिए एक वरदान साबित होगा, जो सरकारी नौकरियों और बेहतर शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं का गढ़ आजमगढ़ को बनाने के उद्देश्य से संघर्ष कोचिंग सेंटर VDO, UPPCS, SSC GD, RRB Group-D, PET, लेखपाल, दरोगा, उत्तर प्रदेश पुलिस, और दिल्ली पुलिस जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेषीकृत मार्गदर्शन प्रदान करेगा। कोचिंग सेंटर के संचालक अरमान सर का कहना है कि हमारे विशेषज्ञ शिक्षक मंडल यह सुनिश्चित करेगा कि छात्र नवीनतम पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के साथ पूरी तरह से तैयार हों, उनका कहना है कि शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र यह कोचिंग सेंटर सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाएं ही नहीं, संघर्ष कोचिंग सेंटर 6वीं से 12वीं तक के सभी बोर्ड के छात्रों को उनके विषयों में गहन समझ और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करेगा।
इसके अतिरिक्त, छात्रों के आत्मविश्वास और संचार कौशल को बढ़ाने के लिए स्पोकन इंग्लिश क्लासेस भी कराएगा इस के लिए अनुभवी शिक्षकों की सशक्त टीम कार्य कर रही है संघर्ष कोचिंग सेंटर को अरमान सर, मोनू सर, टी.के. सिंह, रंजन, सूरज सर, विवेक सिंह, और सत्या सर जैसे अनुभवी और समर्पित निर्देशकों व शिक्षकों की एक मजबूत टीम का नेतृत्व प्राप्त है। इनका मार्गदर्शन छात्रों को सफलता की ओर अग्रसर करेगा,
कोचिंग सेंटर में अत्याधुनिक सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गईं है जिससे छात्रों को पढ़ाई के लिए एक आदर्श वातावरण मिले, इसके लिए सेंटर में आधुनिक लाइब्रेरी की सुविधा, एयर कंडीशनिंग (AC) और शुद्ध RO जल की व्यवस्था की गई है। यह सब कुछ छात्रों को एक आरामदायक और एकाग्रतापूर्ण माहौल उपलब्ध कराने हेतु किया गया, साथ ही सभी के आर्थिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए सेवा भाव की भावना के साथ शुरुआती छात्रों के लिए, संघर्ष कोचिंग सेंटर ने मात्र कोचिंग ₹399/ रुपया ही रखा है जिससे कोचिंग शिक्षा हर एक छात्र तक पहुंच सके.




