जुलूस गांव के सभी अज़ाखाने के सामने पहुचा जहा अंजुमनों ने नौहा ख्वानी की….
फूलपुर, आजमगढ़। तहसील क्षेत्र के चमावां गांव में अंजुमन फरोगे अज़ा के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को लुटे हुए काफिले की याद में कारवाने गम जुलूस बुद्धू खान की मस्जिद से निकाला जाएगा। इस दौरान तीन अमारियाँ , इमाम जैनुल आब्दीन का ताबूत, दुल दुल घोड़ा और हसरत अब्बास का अलम की शबीह निकाली गई। जिसपर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने फूल माला चढ़ा कर खिराजे अकीदत पेश किया। जुलूस निकलते ही उस समय मज़र को याद करके सभी की आँखे नम हो गई, जुलूस का आगाज़ शायरे अहलेबैत जफर अब्बास एडवोकेट ने मौला की बारगाह में नज़राने अकीदत पेश कर किया। जुलूस गांव के सभी अज़ाखाने के सामने पहुचा जहा अंजुमनों ने नौहा ख्वानी की इसमें अंजुमन जीनतुल बाराबंकी, अंजुमन सज्जादिया कोपागंज, अंजुमन अजादरिया सुल्तानपुर, अंजुमन अब्बासिया अयोध्या, नौहा ख्वानी पेश किया अंजुमनों द्वारा किये गए या अली मौला की मातम की सदा से पूरा गांव गुज उठा, जुलूस मरहूम बन्ने हुसैन इमामबारगा और पूर्व प्रधान राज़ीउल हसन के आवास के सामने पहुचा तो वहां अजादारों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी।
मस्जिद के पास से जुलूस हज़रत अब्बास के रौज़ा होता हुआ रसूले खुदा के रौज़ा पहुचा जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में काफी संख्या में महिला और पुरुषों ने ताबूत पर फूल माला चढ़ा कर मन्नतें मांगी। जुलूस के दौरान मौलाना कैसर अब्बास, मौलाना अबुल हसन,मौलाना शारिब अब्बास, मौलाना गुलज़ार जाफरी, मौलाना जाफर इमाम ने चुनिंदा स्थानों पर तक़रीर किया। निज़ामत शहर अर्शी जौनपुरी ने किया। संयोजक राज़ीउल हसन ने सभी का शुक्रिया पेश किया। सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस में सरायमीर और फूलपुर स्थानीय पुलिस के साथ महिला पुलिस को तैनात किया गया था।




