अज्ञात कॉल की जाँच में भी जुटी पुलिस…..
आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की निवासी चार लड़कियों के मंगलवार सुबह गायब होने के बाद, स्थानीय गांव सहित पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, मानिकपुर गांव की निवासी चारों लड़कियां एक साथ हनुमान मंदिर खरैलीया जमुवारी दर्शन के लिए गई थीं, जब देर शाम तक घर नहीं आई तो। परिजन खोजबीन जुट गए, जब इन चारों का कहीं कोई पता नहीं चला तो चारों लड़कियो के परिजनों ने स्थानीय थाना रौनापार लिखित प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को अवगत कराया।

वहीं परिजनों के अनुसार, चारों लड़कियां सुबह करीब 8 बजे घर से हनुमान मंदिर गई थीं खरैलीया जमुवारी । इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद था। एक लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने सुबह 7:30 बजे मंदिर जाने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं होने की बात कहकर वह दूसरी जगह चली गईं, लेकिन वापस लौटने पर बेटी घर पर नहीं थी।

एक अन्य परिजन ने बताया कि शाम को एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें उनकी बेटी ने बताया कि वह गांव के ही राजन, पुत्र त्रिलोकी, के साथ है, लेकिन उसने अपनी लोकेशन नहीं बताई। इसके बाद उक्त नंबर पर दोबारा संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रौनापार थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस लड़कियों की तलाश में जुटी है और मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। “हमारी टीमें लापता लड़कियों की तलाश में जुटी हुई हैं। आसपास के क्षेत्रों, सीसीटीवी फुटेज, और संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। परिवार वालों से भी लगातार संपर्क में हैं, और जल्द ही लड़कियों को सकुशल बरामद करने की पूरी कोशिश की जा रही है,”




