आजमगढ़ समाजवादी पार्टी कार्यालय का नाम PDA भवन होगा…
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे, उन्होंने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया,
लखनऊ सड़क मार्ग से आजमगढ़ पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया, आजमगढ़ में बन रहे समाजवादी पार्टी कार्यालय वह अखिलेश यादव के निज निवास शिलान्यास कार्यक्रम में गायक विजय लाल यादव ने अखिलेश यादव का स्वागत ‘मुझे चढ़ गया सपा का रंग रंग ‘ गा कर किया समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव सहित समाजवादी पार्टी के सांसद विधायकों व प्रमुख नेताओं ने अखिलेश यादव को माला साल बुके देकर व चांदी की मुकुट पहनकर स्वागत सम्मान किया, समारोह का संचालन रामाश्रय विश्वकर्मा व हवलदार यादव ने संयुक्त रूप से करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख वक्ताओं के संग मंच साझा किया,

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आजमगढ़ के इस कार्यालय का नाम पी डी ए भवन होगा उन्होंने कहा कि आज हमें खुशी है इस बात की कि बहुत पार्टी कार्यालय देखे हैं हम लोगों ने बीजेपी का कई फ्लोर का पार्टी कार्यालय देखा है लेकिन जितना शानदार समाजवादी पार्टी का कार्यालय दिखाई दे रहा है इसके मुकाबले उनका पार्टी कार्यालय कहीं नहीं है। “उन्होंने (बीजेपी) ने छोटा कार्यालय इसलिए बनवाया, क्योंकि उन्हें पता है कि आजमगढ़ से उनका खाता नहीं खुलेगा। बीते लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि”अभी तक की सबसे ज्यादा लोकसभा की सीटें समाजवादी पार्टी जीती है, ये इंडिया गठबंधन की ताकत, पीडीए की रणनीति ने मिलकर हमें उत्तरप्रदेश में नंबर वन बनाया है। इतिहास यह भी बताता है कि जो लोकसभा जीतता है वही विधानसभा जीतता है। उन्होंने आजमगढ़ पार्टी कार्यालय के संबंध में कहा कि “हमारे बहुत सारे साथी सुझाव दे रहे थे कि यह जो स्थान बना है, ये जो पार्टी कार्यालय बना इसका नाम क्या हो। ये “PDA भवन” के नाम से जाना जाएगा, क्योंकि पीडीए की एकता ही हमें सत्ता दिलाएगी।”
“समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आउटसोर्स की व्यवस्था खत्म होगी।” उन्होंने कथा वाचक वाली घटना का हवाला देते हुए कहा कि वीडियो परिवार के साथ गलत व्यवहार हुआ भाजपा के लोग इसी मानसिकता के हैं, मनु महाराज ने गड़बड़ किया था,उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहां की अजय राय विदेश में हमारी पार्टी के सदस्य के रूप में हमारे देश का पक्ष रखने के लिए गए थे, लेकिन हमारा देश तब मजबूत होगा जब अग्नि वीर जैसी योजना की नौकरी जब पक्की होगी तभी तेज सुरक्षित होगा, उन्होंने तंज करते हुए कहा कि शौचालय बनाना भाजपा के लोगों का प्रिय कार्य है लेकिन एक्सप्रेसवे के पास छोटे-छोटे शौचालय बनाए गए, किसानो की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज नकली खाद की बोरी पर प्रधानमंत्री की फोटो है, सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान व्यापारी सब परेशान है सभी लोगों पर कर्ज बड़ा है, उन्होंने एक बार फिर छात्र नौजवानों से टैबलेट आईपैड देने का वादा करते हुए पक्की नौकरी देने का वादा किया उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 2027 में बनती है तो पड़ा परिवार को आरक्षण व पक्की नौकरी जरूर मिलेगा, इस अवसर पर प्रमुख रूप से संग्राम यादव, माता प्रसाद पांडे, साह आलम गुड्डू जमाली, धर्मेंद्र यादव, आलम बदी, अखिलेश यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, दरोगा सरोज, बलराम यादव, विजय यादव, लाल बिहारी यादव, नफीस अहमद, कमल यादव, पूजा सरोज, विजय सरोज, रमेश यादव, ललई यादव, लालजी वर्मा, रामअचल राजभर, मिठाई लाल, जितेंद्र यादव, विद्या चौधरी, अंबिका चौधरी, कविता चौहान, विनीत राय, करुणाकांत, रामदुलार राजभर, दुर्गा प्रसाद यादव, बलराम यादव, नंदकिशोर यादव, राम जगन, राजीव राय, अंबिका चौधरी, श्याम बहादुर सिंह यादव, सहित अन्य कई नेता उपस्थित रहे,
इस अवसर पर समाजसेवी लल्लन चौहान व इंजीनियर सुनील यादव ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी के सदस्यता ग्रहण किया और अखिलेश यादव को चांदी की मुकुट पहनाकर चुनाव चिन्ह सायकल भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया।




