“समाज सेवा में महिलाओं की भी हो भागीदारी”… फ़िरदौस जहाँ ख़ानम (ZFM अध्यक्ष)

SHARE:

ZFM सामाजिक संगठन से जुड़ रहे लोग…..

आजमगढ़। ज़ेड एफ एम सामाजिक संगठन की बैठक बुधवार को ज़ेड एफ एम मुख्य कार्यालय फूलपुर में संम्पन हुआ, संस्था में सामिल हुए नए सदस्यों संग इस मीटिंग की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष फ़िरदौस जहाँ ख़ानम ने किया,

उन्होंने नव सदस्यों का स्वागत के साथ सम्बोधित करते हुए कहा कि ज़ेड एफ एम सामाजिक संगठन की नींव अच्छी सोच के साथ समाज सेवा के लिए किया गया है और समाज के प्रति समर्पित सभी लोगों का ज़ेड एफ एम मैं स्वागत है, संस्था आप सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज में जरूरतमंदों दबे कुचले पिछड़ों को उनका हक किसी भी माध्यम से दिलाने के लिए कार्य करेगा, और सामाजिक सेवा में महिलाओं की भागीदारी आप सभी के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी,

बैठक में अपना संबोधन रफीक फूलपुरी, मनोज गुप्ता, राहुल कुमार आंचल, मदनलाल ने भी किया इस अवसर पर शिखा रावत, सूरज कुमार, रामकेवल यादव नरेश कुमार शमशाद अहमद तैयब खान मुकेश कुमार इरशाद, अरविंद कुमार, जुल्मी, विजेंद्र कुमार, वसीम अख्तर, वकास अहमद,राजेश कुमार, दिवाकर रामकिशन, सुनील, तिवारी विनोद लालजीत,रामहित राव राजदेव, सचिन कुमार, शिवम बरनवाल, अंगद, दानिश, अज़ीम, वसीम, नरेश, गोविन्द विन्द, आयुष्मान सहित आदि लोग रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment