आजमगढ़ – आठ वर्षीय छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म!

SHARE:

स्कूल के लिए घर से निकली मासूम बच्ची के साथ हैवानियत…..

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी कक्षा 3 में पढ़ने वाली 8 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि छात्रा अपने घर से सुबह 7 बजे के करीब प्राइमरी पाठशाला में पढ़ने जा रही थी कि गांव के ही एक युवक ने छात्रा को रास्ते में रोक जबरदस्ती खींचकर अपने घर के शौचालय के अंदर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया,

दुष्कर्म करने के बाद युवक फरार हो गया, दुष्कर्म की शिकार मासूम बच्ची लहूलुहान स्थिति में भागते हुए अपने घर पहुँची छात्रा ने रोते बिलखते हुए अपने परिजनों से आप बीती बताई तो लोग दंग रह गए, परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची देवगांव पुलिस ने लोगों से पूछ ताछ करते हुए जांच में जुट गई, वही छात्रा के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है,वही इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment