इंस्टाग्राम पर खिला कर प्यार का गुल, दो लड़कियां हुई थीं फुर्र!

SHARE:

हुआ समलैंगिक प्यार, 23 जून को घर से भागी दो लड़कियां छः दिन बाद पहुँची घर तो खुला राज़…..

आजमगढ़। चाहे गाँव हो या शहर 21वीं सदी के इस युग में नौजवानों में प्यार की ख़ुमारी सर पर चढ़ना आम बात हो सकती है, लेकिन यह खुमारी विपरीत लिंग ना होकर समलैंगिक हो और उसका खुला इज़हार हो जाए तो यह गांव की संस्कृति के लिए अत्यंत परीक्षण का विषय हो सकता है,

 

ताज़ा मामला आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में चर्चा का माहौल तब गर्म हुई जब सोमवार कि सुबह दो अलग अलग परिजन अपने अपने पुत्रियों को लेकर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने ने थाना प्रभारी को लिखित एप्लिकेशन देते हुए कहा कि साहब हमारी बेटियां घर वापस आ गईं हैं जो 23 जून को बिना बताए घर गायब हो गयी थी। वहीं हल्का प्रभारी अवधेश कुमार ने परिजनों का प्राथना पत्र लेते हुए लिखा पढ़ी एवं आवश्यक कार्यवायी कर वापस दोनों युवतियों को उनके परिजनों को सौंप दिए।

AI फोटो
AI फोटो

बताते चलें कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव निवाशी पूनम (काल्पनिक नाम )उम्र 20 वर्ष व पूजा (काल्पनिक नाम) की इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती हो गई और धीरे धीरे दोस्ती समलैंगिक प्यार में बदल गई और जब प्यार परवाना चढ़ा तो दोनों एक राय होकर 23 जून 2025 को घर से भाग गईं। परिजनों ने बहुत ढूंढा पर कुछ भी पता युवतियों का न चलने पर दीदारगंज थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जो युवतियां 29 जून 2025 को वापस लौट आई। जिसकी चर्चा क्षेत्र में कौतूहल का कारण बनी हुई है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment