तालाब और पोखरे की भूमि पर हो रहे कब्जे को जन शिकायत के बाद एसडीएम ने रोका!

SHARE:

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला, शिकायत के बाद एसडीएम का एक्शन भारी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद…..  

आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई गांव में नाला और पोखरे की जमीन पर चल रहे अवैध कब्जे को एसडीएम फूलपुर ने मौके पर पहुँचकर रोक दिया। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों से लेकर डीएम और सीएम तक की गई थी। एसडीएम के पहुँचते ही भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।

पूर्व में ही ग्रामीणों द्वारा नाला और पोखरे पर हो रहे कब्जे की शिकायत की गई थी। सोमवार को उप जिलाधिकारी अशोक कुमार मौके पर पहुँच गए। ग्रामीणों का यह भी आरोप है भूमाफिया द्वारा मंदिर के पास रखे शिवलिंग को जेसीबी से खोद कर जमीन में दबा दिया गया। पवई गांव में गाटा संख्या 290 नाला, तालाब व नवीन परती के नाम से दर्ज है। जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया। उप जिलाधिकारी अशोक कुमार ने निर्माणकर्ता को चेतावनी देते हुए कहा कि अनुमति के बिना दोबारा निर्माण शुरू करने पर जो भी निर्माण हुआ है उसे जेसीबी द्वारा ध्वस्त करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा जांच करने के बाद ही कोई कार्य आगे होगा।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment