फरिया में हुई युवती की हत्या का खुला राज, साली को मौत की नींद सुला कर जीजा फरार!

SHARE:

पत्नी छोड़ साली को साथ रखता था आरोपी….

आजमगढ। फरिहा गाँव के एक ट्यूबवेल पर मिली अज्ञात महिला की शव की शिनाख्त हो चुकी है और जो उसके पीछे कि कहानी सामने आई वो भी चौकाने वाली है, इस मामले में मृतका के पिता ने अपने दामाद के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए निज़ामबाद थाने पर नामज़द एफ आई आर. दर्ज़ कराया है,

मालूम हो कि कि तीन दिन पूर्व निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा पुलिस चौकी के बगल में कांटा वाली बाग के पीछे ट्यूबवेल पर मिली अज्ञात महिला के शव को लेकर जहां पुलिस परेशान थी वहीं थाना अध्यक्ष हिरेंद्र सिंह ने इस मामले के पटाक्षेप के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित कर विभिन्न जगहों पर तैनात रखे थे. जिसके क्रम में पता चला कि थाना क्षेत्र रानी सराय के बेल्थरा जमालपुर निवासी बुद्धू बनवासी की पुत्री संगीता उम्र 21 वर्ष को उन्हीं का दामाद रिंकू पुत्र रामवृक्ष बनवासी ग्राम फिरदुपुर थाना रानी की सराय 25 जून को अपने साथ खेतों में धान रोपने के लिए फरिहा ले गया था जहां उसकी हत्या कर फरार हो गया, बुद्धू बनवासी ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व हमने अपनी बड़ी पुत्री राधिका की शादी रिंकू वनवासी के साथ की थी लेकिन वह मेरी बड़ी पुत्री को छोड़कर छोटी पुत्री संगीता को जबरदस्ती अपने साथ रखता था. और जहां भी भट्टे पर काम करता था वहां साथ ले जाता था भट्टे पर पथाई खत्म होने के बाद धान के खेतों में रोपाई का काम करता था. जिसके लिए संगीता को अपने साथ लेकर गया था.जहां संदिग्ध परिस्थितियों में मृतका की लाश फरिहा में मिली थी.इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस चुनौती मानकर लगी हुई थी, लेकिन इस पूरी मामले से जिस तरह से पर्दा उठा है, आरोपी के जल्द ही गिरफ्तारी की पुलिस द्वारा बात की जा रही है.

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment