बरसात में विद्युत पोल में उतर रहा करेंट, लोग रहें सतर्क, विद्युत पोल, उपकरण से बनाएं दूरी!

SHARE:

बारिश में विद्युत उपकरण व बिजली के पोल से उचित दूरी है जरूरी….

फूलपुर, आजमगढ़। वर्षा ऋतू के समय में विद्युत पोल के पास पानी लगने के कारण अक्सर बिजली के पोल में करेंट उतर रहा है। जिसके चलते छोटी मोटी घटनाएं हो रही है, साथ ही किसी बड़ी दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है, विभागीय अधिकारियों ने बिजली पोल से सतर्क रहने की अपील जनमानस से की है, विद्युत उपयोग, व विद्युत पोल के समक्ष आवागमन व्यवहार के प्रति जागरुक करते हुए

अवर अभियंता (जेई ) सुदनीपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि वर्षा ऋतु का मौसम आ गया है, इस मौसम में अक्सर बिजली के पोल में करेंट उतर जाता है, जिससे हम सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है,

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली के पोल, तार एवं अन्य उपकरणों के प्रयोग में सावधानी बरते व यथासंभव दूरी भी बनाकर रखें, यदि उपभोक्ताओं को इसकी संभावना महसूस हो तो तत्काल नजदीकी लाइनमैन, उपकेंद्र अथवा हेल्पलाइन नंबर 1912 पर तत्काल सूचित करें। जिससे कि समय से समस्या का समाधान किया जा सके। साथ ही किसी भी घटना दुर्घटना से भी बचा जा सके।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment