दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिवार से मिलने पहुंची सामाजिक संगठन की अध्यक्षा…
फूलपुर, आजमगढ़। बीते शनिवार को खोजापुर ग्राम निवासी जोगिंदर पुत्र मनकू वनवासी की बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली चलाते समय ट्रैक्टर ट्राली पलटने और उसके नीचे दब कर 45 वर्षीय जोगिंदर की मौत होने की दुखद घटना के बाद मृतक के घर बुधवार को ज़ेड एफ एम सामाजिक संगठन की अध्यक्षा फिरदौस जहां खानम पहुंची,
अत्यंत गरीबी में जीवन यापन कर रहे खोजापुर वनवासी (मुसहर बस्ती) पीड़ित परिवार व निवासियों में दुख और गरीबी साफ-साफ दिख रहा था, इसके बाद ज़ेड एफ एम समूह के लोगों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट संबंध में कोतवाली प्रभारी से बात की, लेखपाल संबंधित विवरण प्राप्त करते हुए, कोटेदार को भी इस परिवार को अतिरिक्त सहायता के लिए कहा गया और परिवार को आर्थिक मदद के साथ भविष्य में भी अन्य मदद के लिए भरोसा दिलाया गया, इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार व वनवासी समाज के बीच पहुंची ज़ेड एफ एम की अध्यक्षा फिरदौस जहां खानम ने मृतक के परिवार की महिलाओं से बात करते हुए कहा कि कोई गुजरे हुए को लौटा नहीं सकता लेकिन आप लोगों के बीच पहुंच कर आप लोगों की उस दुख को कम करने की कोशिश हम करेंगे, ज़ेड एफ एम सामाजिक संगठन अपने माध्यम से हर संभव आप लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहेगा, इस दौरान ज़ेड एफ एम सामाजिक संगठन प्रदेश अध्यक्ष रफीक फूलपुरी, प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता, मदनलाल, कांता प्रसाद, शिवम बरनवाल सहित आदि लोग रहे।




