बिना खर्ची बिना पर्ची पारदर्शी पुलिस भर्ती…..
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने फूलपुर क्षेत्र के सलारपुर में आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया, व जन सभा को संबोधित भी किया, जनसभा स्थल पर नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी ने लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर जनता को संबोधित करना सुरु किया उन्होंने कहा कि अब आजमगढ़ आतंक का गढ़ नहीं अदम्य साहस का गढ़ बन गया है, सीएम योगी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह द्वारा 1857 में लड़ी गई आजादी की लड़ाई के समय अगर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होता तो तभी आजमगढ़ के साथ पूरा देश आजाद होता। कहा कि जाति के नाम पर राजनीति करने वाले पूर्वांचल में सिर्फ वोट मांगने आते थे, आज प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेसवे को सोनभद्र से जोड़ते हुए विकास की गंगा बह रही है, उन्होंने कहा कि जातिवाद की राजनीति की चक्की में बहन बेटियां भी फसती है, उन्होंने आजमगढ़ के शिवली कॉलेज का जिक्र करते हुए कहा कि इसी आजमगढ़ की भूमि पर अजीत राय की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी जाती है कि उस शिवली कॉलेज के छात्र ने रिपब्लिक डे पर वंदे मातरम गान गा दिया और उसकी हत्या कर दी जाती है,
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। काशी, विंध्याचल, चित्रकूट, अयोध्या के बाद अब तो हम मथुरा और वृंदावन की तरफ भी भिड़ गए हैं। कहा कि विरासत के साथ-साथ विकास पर भी काम करेंगे।
सीएम ने कहा जो सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने का प्रयास करेगा, पहले से उसका टिकट रिजर्व कर दिया जाएगा। पहले विकास के नाम पर यह लोग डी कंपनी को पालते थे, यानी दाउद कंपनी। हमारी सरकार ने ऐसे लोगों को जहन्नुम का टिकट दे दिया, उन्होंने आतंकवादियों और पाकिस्तान के विरूद्ध आपरेशन सिंदूर के चलाए जाने का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प के साथ देश प्रदेश का विकास भी हो रहा, और आतंकवादियों को जहन्नुम भी पहुंचा जा रहा,
मालूम कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़े गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 91.35 किमी है। यह गोरखपुर के एनएच-27 पर जैतपुर के पास शुरू होकर आजमगढ़ के सलारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलता है। चार जिलों गोरखपुर, संतकबीर नगर, आंबेडकरनगर और आजमगढ़ से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे भविष्य में छह लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण सहित 7283.28 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका निर्माण दो भाग में गोरखपुर के जैतपुर से अंबेडकरनगर के फुलवरिया तक (48.317 किमी) और फुलवरिया से आजमगढ़ के सलारपुर तक (43.035 किमी) किया गया है,
वही गोरखपुर में अपने चिर परिचित अंदाज में समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेटे हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग किया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में पिछले आठ वर्षो में दो लाख सोलह हजार भर्तियां हुई, अगर यही चाचा भतीजा की जोड़ी होती तो बिना पैसा नियुक्ति नहीं होती, बिना खर्ची बिना पर्ची पारदर्शी भारती किया गया. साथ उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी विभागों को मिलाकर 8. 5 लाख से अधिक भर्तियां की जाएगी इसके लिए तैयारी की जा रही है सड़क मार्ग एक्सप्रेसवे सहित उन्होंने एयर कनेक्टिविटी पर भी उत्तर प्रदेश के पिछले 8 वर्षों के रिकॉर्ड को रखा उन्होंने कहा कि गोरखपुर में इस वक्त 14 एयरलाइंस देश के कोने कोने में जाने के लिए चल रही है उत्तर प्रदेश में कुल 16 एयरपोर्ट इस वक्त कम कर रहे हैं, जिसमें से चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस समय कम कर रहे हैं वही पांचवा सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा में बन रहा है,
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, यशवंत सिंह सैनी, अनिल राजभर, विक्रांत सिंह रिशु, विजय बहादुर पाठक, गिरीश चंद्र यादव, रामसूरत राजभर, धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ सहित आदि भाजपा एनडीए गठबंधन के प्रमुख, क्षेत्रीय, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व नेतागण रहे




