best news portal development company in india

घाघरा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत से मचा कोहराम,दोनों युवक सेना व पुलिस भर्ती की कर रहे थे तैयारी!

SHARE:


घाघरा नदी में दोस्तों के समूह के साथ नहाते समय गहरे पानी क्षेत्र में चले गए थे दोनों युवक…..

आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह घाघरा नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान महुला गांव निवासी सुधांशु राय (20) और धनौली गांव निवासी अभिषेक राय (19) के रूप में हुई है। दोनों युवक सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। इस हृदयविदारक घटना से दोनों मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे महुला गांव से आठ युवक—सुधांशु, अभिषेक, कार्तिक, सब्बी, निखिल, किशन और सिंटू—नहाने के लिए घाघरा नदी की ओर गए थे। गांव से लगभग तीन किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित नदी में नहाते समय सुधांशु और अभिषेक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय निवासी ज्ञान निषाद ने उन्हें पहले ही गहरे पानी में जाने से मना किया था, लेकिन दोनों नहीं माने। घटना के बाद साथ गए अन्य युवकों ने शोर मचाया और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे दोनों युवकों के शव घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर बरामद किए गए।

सुधांशु राय अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, अभिषेक राय भी अपने परिवार का इकलौता चिराग था और इन दिनों अपने ननिहाल महुला में जोगिंदर राय के यहां रहकर तैयारी कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल व नायब तहसीलदार सगड़ी मौके पर पहुंचे। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment