घरेलू विवाद के चलते कलयुगी माँ ने अपने दो बच्चों का गला घोटा, 5 वर्षीय पुत्री की मौत 3 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल!

SHARE:

खुद फांसी लगाकर जान देने पर तुली, मानसिक रूप से विमार नजर आ रही मां……

आजमगढ़। मां वह है जो अपने बच्चों के लिए बड़ी से बड़ी से भी लड़ जाती है, लेकिन आजकल खबरों में रिश्तों को कलंकित करने वाली कई घटनाएं सामने आ रही है जिसमें एक ताजा मामला आजमगढ़ जिले के ही मेहनगर थाना क्षेत्र का है, जिसमें मां ने अपने ही 6 वर्षीय पुत्री व 3 वर्षीय पुत्र का गला घोंटा दिया जिसमें पुत्री की तो मौत हो गई और घायल पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहनगर थाना क्षेत्र ग्राम गौरा निवासी सुनील यादव पुत्र जियालाल यादव लखनऊ राजधानी में चार पहिया वाहन चालक हैं ,अपने सगे भाई मनीष यादव की शादी में 20 दिन पूर्व परिवार के साथ घर आया था ,मंगलवार को लखनऊ जाने से एक दिन पहले सोमवार को देररात्रि पत्नी अपने ही दोनों बच्चों को मारपीट रही थी , पति के मना करने पर उसे नागवार लगा उग्र रूप धारण कर स्वयं को अपने को फाँसी लगाने को दौड़ने लगी लोगो ने पकड़ लिया , बावजूद इसके वो नही मानी उसी गुस्से में देररात्रि अपनी 5 वर्षीय पुत्री का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दी ,व 3 वर्षीय पुत्र का भी गला घोंटने का पूरा प्रयास किया और मृत समझकर उसे छोड़ दिया लेकिन बच्चों के कुछ सांसे चल रही थी इसके बाद उसे आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वो मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहा है,

मृतक बच्ची की फोटो
मृतक बच्ची की फाइल फोटो

 टीटू उम्र 5 वर्ष व पुत्र कार्तिक उर्फ सिन्नू उम्र ढाई वर्ष का गला घोंटने के बाद मृतका की माँ सरोजा स्वयं को भी गले में नायलॉन की रस्सी के सहारे फाँसी लगाकर करने का प्रयास कर रही थी लेकिन दर्द की वजह से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तब तक परिजन मौके पर पहुँच कर रस्सी को काटा, जब बच्चे की तरफ लोगों का ध्यान गया तो देखा कि अपने बच्चों को वो चददर से ढकी थी, चददर हटाने के बाद दोनों को मेंहनगर निजी अस्पताल ले गए जहा दोनों की हालत गंभीर देख रैनबो हॉस्पिटल आजमगढ़ ले गए जहा पुत्री को मृत घोषित कर दिया वही बच्चे को भर्ती कराया गया खतरे से। बाहर बताया गया , सूचना पाकर घटना स्थल क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय , थाना प्रभारी अनुराग कुमार ,फिंगर स्पर्ट घटना से पहुँचे घटना का अनावरण कर महिला से पूछताछ के दौरान घटना को स्वीकार किया ,महिला को पुलिस अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने चली गई, बच्ची की मौत की सूचना पर घटना स्थल पहुँची मेंहनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर मर्चरी हाउस भेज दिया ,पति ने मेंहनगर पुलिस को पत्नी के विरुद्ध तहरीर दिया है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment