best news portal development company in india

अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज़, हुई कुर्बानी!

SHARE:

ईद की नमाज़ के बादकुर्बानी  का दौर………

ZFM TIMES

आजमगढ़। फूलपुर क्षेत्र में ईद-उल-अज़हा का पर्व बड़े ही अक़ीदत के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया, शनिवार की सुबह 6:00 बजे से ही मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह की तरफ जाते दिखे, ठीक 7:00 बजे विशेष नमाज की शुरुआत हो गई नमाज के दौरान नमाजियों ने पूरे विश्व में मुस्लिम की ख़ुशहाली, देश में अमन चैन व भाईचारे को कायम रखने के लिए दुआएं मांगी, फिर गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी, शिया सुन्नी के अलग-अलग इबादत गाहों, ईदगाहों पर अलग-अलग समय पर नमाज अदा करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी,

सामाजिक संगठन जेडएफएम द्वारा फूलपुर दशमड़ा, पूरा नाज़िर, कस्बा फूलपुर सहित आदि स्थानो पर मिष्ठान, बोतल पानी की व्यवस्था की गई थी जो नमाज बाद सभी को दी गई फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के 36 से अधिक स्थानों पर सामूहिक नमाज अदा की गई व 42 से अधिक स्थानों पर कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ, कुर्बानी के लिए लोग जहाँ अपने पसंदीदा बकरे, बड़े जानवर को लेकर कुर्बानी स्थल पहुंचकर कुर्बानी दे रहे थे तो वहीँ कुछ स्थानों पर लोग अपने-अपने मकान पर भी बकरे की कुर्बानी कर रहे थे, कुर्बानी का सिलसिला बकरीद से 3 दिन तक चलता है हालांकि इस दौरान प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का ख्याल रखते हुए लोग कुर्बानी कर रहे थे,

इस दौरान क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा नमाज अदा करने से लेकर कुर्बानी तक के प्रयोजन पर पुलिस व प्रशासन की पैनी नज़र रही, इस मौके पर उप जिलाधिकारी संत रंजन, कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद, क्षेत्रीय दरोगा, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, अधिशासी अधिकारी विक्रम कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष राम अशीष बरनवाल, समस्त सभासदगण, समाजसेवी व संस्थागतलोग ईद गाह पर सेवा व व्यवस्था में उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment