तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत!

SHARE:

सायकिल सवार छात्राएं आई तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में…..

आजमगढ़। साइकिल से विद्यालय जा रही दो छात्राएं कार की चपेट में आने से हुई गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत, प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीरपुर, खनियारा गांव निवासी दो छात्राएं साइकिल से आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से मई खरगपुर श्री माता प्रसाद डिग्री कॉलेज जा रही थी कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नंदी भौजी श्री राम गंज के पास पहुंची थी कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आनेसे गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान दोनों छात्राओ की मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया, घटना से परिवार वालों का रो रो बुरा हाल हो गया मृत छात्रा आंचल यादव 21 वर्ष पुत्री सुरेंद्र यादव निवासी आहिल खनियारा और अंशिका यादव 20 वर्ष पुत्री लालमुनि यादव निवासी कूडेभार खनियारा रोज की भांति सोमवार सुबह 8:00 बजे साइकिल से विद्यालय जा रही थी।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment