best news portal development company in india

बीनापारा ग्राम प्रधान से मिले ज़ीशान अहमद खान, ग्रामपंचायत सचिवालय को बताया देशभर के गांव के लिए रोल मॉडल!

SHARE:

समाजसेवी ज़ीशान अहमद खान ने जाना गांव का हाल……

आजमगढ़। ज़िलें से लेकर पूरे हिंदुस्तान में अपनी गांव के सचिवालय निर्माण को लेकर चर्चा में रहे विकासखंड मिर्ज़ापुर बीनापारा ग्राम प्रधान मोहम्मद असलम को बधाई व सम्मान देने के लिए शनिवार देर शाम को सामाजिक संगठन ज़ेडएफएम के संस्थापक जीशान अहमद खान बीनापारा ग्राम पहुंचे, जहां उनका स्वागत ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों ने गर्म जोशी के साथ किया,

ग्राम प्रधान मो असलम को उनके कार्यों को लेकर प्रशंसा के साथ सम्मानित करते हुए ज़ेड एफ एम के संस्थापक जीशान अहमद खान ने कहा कि अगर देश के ग्राम प्रधान बीनापारा के ग्राम प्रधान मोहम्मद असलम जैसा सोचने व करने लगे तो हमारे देश की तस्वीर और तकदीर बहुत ही जल्द बदल जाएगी, देश की आबादी का ज्यादातर हिस्सा गांव में निवास करता है और हमारा गांव व कृषि प्रधान देश होने के बाद भी गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी संघर्ष करनी पड़ रही है, जहां से हम लोगों की उम्मीदें टूटने लगती है, लेकिन वहीँ पर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान की कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी और उनके उच्च सोच के कारण आज मिर्जापुर विकासखंड का यह बीनापारा ग्राम सचिवालय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिससे एक उम्मीद की किरण दिखती है कि हमारे गांव की तस्वीर भी बदल सकती है,

बीनापारा ग्राम सचिवालय
बीनापारा ग्राम सचिवालय का अवलोकन करते ज़ीशान अहमद खान

वार्ता के दौरान मोहम्मद असलम ग्राम प्रधान ने कहा कि सोच व नियत अच्छी हो तो हर मुश्किल से पार पाया जा सकता है, आज बीनापारा ग्राम सरकार के द्वारा स्थापित मापदंडों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाता है और जिससे सरकार द्वारा इस ग्राम सभा को तमाम तरीके की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहायता की जा रही है, उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि इस ग्राम की तस्वीर पूरे हिंदुस्तान के के लिए नजीर बनेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सचिव विनीत सिंह, अदनान अल्ताफ, रफीक फूलपुरी, मनोज गुप्ता, फहीम, मदनलाल सहित आदि लोग रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment