स्वागत सम्मान समारोह में जुटे सैकड़ो लोग…..
फूलपुर, आजमगढ़। सामाजिक संगठन ज़ेड एफ एम के संस्थापक ज़ीशान अहमद खान का स्वागत समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया गया, खाड़ी देश से चलकर लखनऊ पहुंचने पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रफीक फूलपुरी व अन्य लोगों द्वारा फूल माला बुके दे कर किया गया, दिन में एक बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भेलारा पॉइंट पर तथा शाहगंज पहुंच ने पर जीशान अहमद खान का स्वागत संगठन से जुड़े सैकड़ो लोगों ने जेसिज चौराहे पर किया, इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं द्वारा अंबारी चौक पर भी फूल मालाओं से स्वागत जीशान अहमद खान का किया गया, दोपहर दो बजे के करीब फूलपुर मुख्य कार्यालय पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया, स्वागत व सम्मान समारोह के दौरान भारी हुजूम ने संस्था के संस्थापक जीशान अहमद खान को फूल मालाओं से लाद दिया और जीशान अहमद खान के समर्थन में खूब नारे भी लगाए,

स्वागत सम्मान समारोह में बोलते हुए संस्था के संस्थापक जीशान अहमद खान ने कहा कि हमारे संगठन का नाम जेड एफ एम मेरे परिवार के नाम से है, एक व्यक्ति का परिवार ही सब कुछ होता है और मैं अपने इस परिवार यानी सब कुछ को समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया है, कार्यक्रम का संचालन नसीम साज ने किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंकित उपाध्याय, महेंद्र प्रधान ,शहाबुद्दीन चौधरी, फहीम, आशीष गुप्ता, इफ्तिखार गुड्डू, रिजवान अहमद, संजय विश्वकर्मा, कांता प्रसाद, इरशाद, जावेद आलम एडवोकेट, आबू ताल्हा अंसारी, शिखा रावत पूनम मौर्या, उजाला प्रजापति संजू यादव,प्रीति गौतम, मनीष संध्या, अयान मिर्जा सचिन कुमार राम जी किशन लाल मुकेश दिलीप कुमार गोविंद रोशन कुमार गुलाबचंद, दीपक कुमार, विजय, मनोज, सुर्ज़न कुमार डॉक्टर गौतम, आफताब आलम, आनंद जी, विनोद शर्मा, राहुल कुमार आंचल,गोविंद अंगद मोहम्मद फारूक, अबुसाद अहमद, नसीम अहमद सहित सैकड़ो लोग रहे।




